नया संसद भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा: स्पीकर बिरला

0
94

दुग्ध उत्पादक संघ ने किया लोकसभा अध्यक्ष का भव्य स्वागत

कोटा। भारत के यशस्वी लोकसभा अध्यक्ष और कोटा के लाडले सपूत ओम कृष्ण बिरला के लोकतंत्र के नए मंदिर के उद्घाटन के बार प्रथम बार कोटा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ ने बताया कि डेयरी गेट पर संघ के एमडी प्रमोद चारण व स्टाफ तथा शिवपुरा के आमजन ने लोकसभा अध्यक्ष को 51 किलो का हार पहनाकर भव्य स्वागत किया। बिरला ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि नए भवन का कण-कण गरीब को समर्पित है। यह सिर्फ एक भवन नहीं है। यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है। यह विश्व को भारत के दृढ़संकल्प का संदेश देता है। यह हमारे लोकतंत्र का मंदिर है। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक कोटावासी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के वजह से गौरांवित महसूस कर रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष ने अपने अभिनंदन पर सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र भवन नहीं है, यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा। उन्होंने कहा कि इस भवन के कण-कण में हमें एक श्रेष्ठ भारत के दर्शन होते हैं। बीते एक-दो दशक से चर्चा हो रही थी कि देश को नए संसद भवन की आवश्यकता है। यह समय की मांग थी कि संसद की नई इमारत का निर्माण किया जाए। मुझे खुशी है कि यह भव्य इमारत आधुनिक सुविधाओं से लैस है।