आ रहा है कल से तबाही मचाने चक्रवात मोचा, जानिए कहां-कहां होगा असर

0
120

नई दिल्ली। Cyclone Mocha: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा ‘चक्रवात मोचा’ 12 मई तक एक बहुत भयंकर तूफान में बदल सकता है। इसमें हवा की गति 130 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम ब्यूरो ने कहा कि सोमवार को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके 9 मई को डिप्रेशन और 10 मई को साइक्लोन मोका में बदलने की संभावना है। तूफान के 12 मई के आसपास बांग्लादेश और म्यांमार के तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है।

‘चक्रवात मोचा’ के कारण छोटे समुद्री जहाजों और मछुआरों को बाहर नहीं निकलने की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग ने अधिकारियों से 8 से 12 मई के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास हो रही सभी एक्टिवटी को बंद करने का निर्देश दिया है।

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तरी तमिलनाडु तट से दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से एक वायुमंडलीय ट्रफ दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती सर्कुलेशन तक चल रही थी। विभान ने बताया कि चक्रवाती सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ भी मध्य क्षोभमंडल स्तरों में उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू और कश्मीर पर पड़ा हुआ है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवाती तूफान शुरू में 11 मई तक उत्तर-उत्तरपश्चिम से मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा और फिर उसकी दिशा बदल जाएगी और वह उत्तर-पूर्वोत्तर में बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ेगा।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश बढ़ने की उम्मीद है। मंगलवार को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आसपास के अंडमान सागर में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। तूफानी स्थिति कम से कम 11 मई तक जारी रहने की संभावना है। 10 मई से सप्ताह के अंत तक बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में समुद्र बहुत अशांत रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि लहरें छह से 14 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकती हैं।

चक्रवात मोचा’ कब और कहां करेगा लैंडफॉल
मौसम विभाग के अनुसार, 9 मई को चक्रवात मोचा डिप्रेशन में बदल सकता है। 10 मई को यह तूफान दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी, अंडमान सागर के आसपास के इलाकों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। तूफान के 12 मई के आसपास बांग्लादेश और म्यांमार के तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है।