Toyota के bZ और EV दो इलेक्ट्रिक कॉनसेप्ट पेश, जानिए खूबियां

0
106

नई दिल्ली। Toyota कंपनी ने अपने bZ और EV दो इलेक्ट्रिक कॉनसेप्ट को शंघाई मोटर शो में प्रदर्शित किया है। इसमें bZ4X क्रॉसओवर और bZ3 सेडान शामिल है। दोनों बोर्न-ईवी मॉडल में बीवाईडी बैटरी तकनीक दी जा सकती है। ये दोनों कॉन्सेप्ट GS के साथ साझा किए गए ई-टीएनजीए प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किए गए हैं। उम्मीद है कि टोयोटा इन्हे 2026 तक चीन में बेचने की योजना बना रही है। आइए इन दोनों कार कॉन्सेप्ट के बारे में जान लेते हैं।

Toyota bZ Sports crossover: कंपनी इसे बीवाईडी टोयोटा ईवी टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से विकसित कर रही है। इस कार को कंपनी युवाओं को केंद्रित करते हुए डिजाइन कर रही है। इसे प्रतिष्ठित स्टाइल के अलावा जेनरेशन Z के लिए एक व्यक्तिगत स्थान प्रदान करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।

इस मॉडल की थीम “रिबूट” है। इसे driver assistance औऱ automatic parking जैसे फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। आपको बता दें कि BTET, टोयोटा और BYD द्वारा स्थापित एक संयुक्त उद्यम। चीन में कंपनी साल 2026 तक ऐसी 10 इलेक्ट्रिक कार पेश कर सकती है।

Toyota bZ midsize EV SUV: कंपनी ने bZ midsize EV SUV को भी कॉन्सेप्ट के रूप में प्रदर्शित किया है। यह नई मध्यम आकार की SUV कार bZ4X के ऊपर स्थान लेगी। कंपनी इसे उन परिवारों को केंद्रित करते हुए डिजाइन कर रही है जो “reliable cruising range” वाली ईवी एसयूवी चाहते हैं।

bZ midsize EV SUV कॉन्सेप्ट को एक बड़ा केबिन स्पेस, ईजी टू यूज बनाने के साथ विभिन्न इंटलीजेंट फंक्शन दिए गए हैं। कंपनी का कहनै है कि वो ऐसी कार बना रहे हैं जो परिवारों, दोस्तों और कपल्स के दैनिक जीवन को और भी सुखद बनाने में कामयाब हो।

भारत में टोयोटा EV प्लान: हाल ही में हुए 2023 ऑटो एक्सपो में टोयोटा ने पहली बार भारत में bZ4X को प्रदर्शित किया था। हालांकि कंपनी ने अभी तक देश में कोई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि Maruti Suzuki EVX कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन जो इस साल की शुरुआत में दिखाया गया था, Toyota derivative को जन्म देगा। ये दोनों बॉर्न ईवी एसयूवी गुजरात में बनाई जाएंगी और इनमें 2,700 मिमी का व्हीलबेस हो सकता है। दोनों कंपनियों की ओर से 2025 तक भारत में इलेक्ट्रिक कार पेश की जा सकती है।