होंडा ने बाजार में उतारे आयरन मैन और कैप्टन स्कूटर, जानें स्पेसिफिकेशन

0
103

नई दिल्ली। होंडा ने अपने एक धांसू स्कूटर को आयरन मैन और कैप्टन अमेरिका वैरिएंट के साथ पेश किया है। होंडा ने ADV 160 को आयरन मैन, कैप्टन अमेरिका और मार्वल एडिशन का डेब्यू किया है। इसकी डिजाइन युवाओं को काफी अट्रैक्ट करेगी। इसके अलावा ये स्कूटर कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है

आपको बता दें कि भारत में पहली बार TVS NTORQ 125 को सुपर स्क्वाड वैरिएंट के साथ देखा गया था। इसमें स्पाइडरमैन, थॉर, आयरन मैन और कैप्टन अमेरिका एडिशन शामिल हैं। अब, होंडा ने भी ऐसा ही रास्ता अपनाया है और थाईलैंड में अपने लोकप्रिय एडीवी 160 स्कूटर के साथ केवल 3,000 यूनिट्स के सीमित रन के लिए आयरन मैन और कैप्टन अमेरिका एडिशन की पेशकश की है।

होंडा एडीवी 160 मार्वल एडिशन एडीवी सेगमेंट के साथ बड़े व्हील्स और ब्लॉक पैटर्न टायर के साथ आता है। यह स्ट्रेट पोजिशनिंग के साथ आते हैं। होंडा एडीवी 160 मार्वल एडिशन में से एक हैं, जो मार्वल कैरेक्टर से इंस्पायर हैं।

कलर ऑप्शन: कैप्टन अमेरिका वैरिएंट ब्लू कलर के बेस कोट में आता है। इसमें रेड और व्हाइट एलीमेंट मिलते हैं, जो स्कूटर के लिए एक बढ़िया आउटफिट हैं। सामने होंडा लोगो के स्थान पर अब एक स्टार मिलता है, जो कैप्टन अमेरिका की शील्ड पर पाया जाता है। कैप्टन अमेरिका की शील्ड लिवरी साइड पैनल्स भी मिलते हैं।

स्पेसिफिकेशन: होंडा एडीवी 160cc (Honda ADV 160cc) स्कूटर को हाल ही में MY2023 के लिए अपडेट किया गया था। हालांकि, इसे स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अभी भी 157cc सिंगल-सिलेंडर 4V इंजन के साथ आता है, जो 16bhp की पावर और 14.7Nm का टार्क जेनरेट करने में सक्षम है। 240mm फ्रंट रोटर और 220mm रियर रोटर के साथ दोनों फ्रंट में सिंगल-डिस्क सेटअप है। इसके सामने एक बड़ी विंडशील्ड भी है।