बेमौसम बारिश से रामगंज मंडी इलाके में फसलें खराब, विधायक ने लिया जायजा

0
171

रामगंजमंडी। पिछले तीन दिनों से बेमौसम बारिश किसानों के लिए कहर बन गई है। ओलावृष्टि से धनिए, चना आदि फसलों के दाने भी काले पड़ने लगे है। साथ ही बारिश और तेज हवा से खेतो में फसले आड़ी पड़ी हुई है। इससे उनके दाने भी खेतो में खीर गए है।

बारिश के बीच क्षेत्रीय विधायक मदन दिलावर चेचट क्षेत्र के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने खेतो में जा जाकर किसानों की फसलों का जायजा लिया। ऐसे में विधायक ने जिला कलेक्टर को अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का सर्वे करवाकर किसानों को जल्द ही मुआवजा देने की मांग की।

क्षेत्रीय विधायक मदन दिलावर चेचट क्षेत्र के अलोद गांव पहुंचे। जहा झमझम बारिश के बीच विधायक ने खेतो में फसलों का जायजा लिया। इसके साथ ही किसानों से फसल नुकसान की जानकारी भी ली। साथ ही बुआई से लेकर कटाई तक खर्चा का भी ब्यूरो लिया गया। ऐसे में विधायक ने आस-पास के 5 खेतों का जायजा लिया, जिसके बाद गांव में पहुंच कर किसान परिवार से मिले। जिला कलक्टर को मौके पर फोन किया, जिसमें विधायक ने जल्द ही शराब फसलों का सर्वे करवाकर मुआवजा देने की बात कही है। किसानों को मुआवजे को लेकर आश्वस्त भी किया गया।

2018-19 का नहीं मिला मुआवजा: विधायक दिलावर ने कहा कि किसानों की चिंता करने वाला कोई नहीं है। अन्नदाता का पूरा समय खेती में निकलता है। प्राकृतिक आपदा आने से फसलें नष्ट होती है, लेकिन किसानों को मुआवजे के रूप में राज्य सरकार कुछ नही देती। गहलोत सरकार ने किसानों का 2018-19 का मुआवजा अभी तक नही दिया। शनिवार से सोमवार तक तीन दिन से क्षेत्र में भारी बारिश है। जिसके कारण खेतो में खड़ी फसले खराब हो गई। धनिया,गेंहू और चना पूरी तरह से नष्ट है।

खेतों में फसले आड़ी पड़ गई: दिलावर ने कहा कि किसान को अपने परिवार के भरण पोषण की चिंता सताने लगी है। इसलिए राज्य सरकार जल्द मुआवजा देकर किसानों को राहत देवे। अगर राज्य सरकार ने इस बार किसानों को मुआवजा नहीं दिया या उलझन में किया तो किसानों के साथ मुआवजे तक धरने पर बैठूंगा।