JEE Main 2023 के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

0
178

नई दिल्ली। JEE Main 2023: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मुख्य परीक्षा 2023 सत्र-1 के एडमिट आज या कल किसी भी दिन जारी हो सकते हैं। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना डाउनलोड कर सकेंगे।

एनटीए की ओर से जेईई मेन 2023 की एग्जाम सिटी स्लिप भी आज जारी की जा सकती है और एक दो दिन में एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। जेईई मेन 2023 सेशन-1 की परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी 2023 को होने को प्रस्तावित है। वहीं दूसरे सत्र की परीक्षा 6, 08, 10, 11 और 12 अप्रैल 2023 को होने को प्रस्तावित है।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • दिख रहे लिंक JEE Main session 1 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लॉग इन करें
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें