ग्राहकी निकलने से इंदौर मंडी में तुअर की दाल के भाव 200 रुपये उछले

0
104

इंदौर। स्थानीय संयोगिता गंज अनाज मंडी में बुधवार को ग्राहकी निकलने से तुअर (अरहर) की दाल के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। अन्य दाल-दलहन के भाव पूर्व स्तर पर बने रहे।

दलहन: चना (कांटा) 5100 से 5125, मसूर 6000 से 6025, तुअर (अरहर) निमाड़ी (नई) 6000 से 7000, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 7100 से 7300, तुअर (कर्नाटक) 7400 से 7500, मूंग 7000 से 7500, मूंग हल्की 6200 से 6800, उड़द 6800 से 7200, हल्का उड़द 3000 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8900 से 9000 तुअर दाल फूल 9400 से 9600, तुअर दाल बोल्ड 9800 से 10700, आयातित तुअर दाल 8100 से 8200, चना दाल 6150 से 6650, मसूर दाल 7600 से 7900, मूंग दाल 9000 से 9300, मूंग मोगर 9500 से 9800, उड़द दाल 8500 से 8800, उड़द मोगर 9200 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती (921) 11000 से 12000, तिबार 9000 से 9500, दुबार 8000 से 8500, मिनी दुबार 7000 से 7500, मोगरा 4000 से 6000, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500, दूबराज 4000 से 4500, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2600 से 2800, हंसा सफेद 2400 से 2500, पोहा 3800 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल।