संविधान जनमानस की आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम: राष्ट्रपति मुर्मू

0
234
राष्ट्रपति मुर्मू जयपुर में संविधान पार्क का लोकर्पण करते हुए।

राष्ट्रपति ने जयपुर राजभवन में संविधान पार्क का किया लोकार्पण

जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राजस्थान के राजभवन में संविधान पार्क का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि संविधान पार्क का लोकार्पण करने पर मुझे बहुत खुशी है, इस संविधान पार्क में संविधान की मूल भावना को दिखाया गया है।

राजस्थान की यह मेरी पहली यात्रा है। राजस्थान महाराणा प्रताप की वीर भूमि है। प्रताप, राणा सांगा, वीर दुर्गादास की भूमि है। राजस्थान का बहुत ही गौरवशाली इतिहास रहा है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आने वाली पीढ़िया इस पार्क से प्रेरणा लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पन्नाधाय और भामाशाह के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। भारत के संविधान के निर्माताओं के योगदान को मैं नमन करती हूं। हमारे इतिहास को एक अच्छे अध्याय के रूप में दर्शाया गया है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि डाॅ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था- संविधान बुरा हो सकता है। यदि उसके अनुसरण करने वाले बुरे हो। संविधान निर्माताओं का विचार था कि भावी पीढ़ी को भी अधिकार मिले। संविधान जनमानस की आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम है। देश में प्रमुख महिलाओं ने कई बड़े कार्य किए है। पहली बार संसद में 100 ज्यादा महिला सांसद है।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के राजस्थान दौरे पर पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद वे पहली बार आज राजस्थान आई हैं। राष्ट्रपति आज विशेष विमान से जयपुर पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम अशोक गहलोत ने उनकी अगवानी की।

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति ने अमर जवान ज्योति पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने इसके बाद राजभवन पहुंचकर संविधान पार्क का लोकार्पण किया। संविधान पार्क के लोकार्पण के बाद राजभवन में मयूर स्तंभ, गांधी प्रतिमा, महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक की प्रतिमा सहित ब्यूटीफिकेशन के कामों का भी राष्ट्रपति ने अवलोकन किया।

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति ने अमर जवान ज्योति पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राजभवन पहुंचकर संविधान पार्क का लोकार्पण किया। संविधान पार्क के लोकार्पण के बाद राजभवन में मयूर स्तंभ, गांधी प्रतिमा, महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक की प्रतिमा सहित ब्यूटीफिकेशन के कामों का भी राष्ट्रपति ने अवलोकन किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जयपुर एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर देते सेना के जवान।

सोलर पावर स्टेशन का वर्चुअल शिलान्यास
राजभवन में संविधान पार्क के लोकार्पण के बाद राष्ट्रपति बीकानेर में 1000 मेगावाट के सोलर पावर स्टेशन का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र, सीएम अशोक गहलोत मौजूद रहे।राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि राष्ट्रपति का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने संविधान पार्क का लोकार्पण किया। संविधान पार्क के निर्माण के पीछे यह भावना है कि लोग अपने संविधान को जाने। राज्यपाल ने सीएम गहलोत को धन्यवाद दिया। संविधान के विभिन्न मूल्यों का प्रतिबिंब है संविधान पार्क। भारतीय संविधान भारतीय संस्कृति का जीवंत दर्शन है। संविधान पार्क बनाने के पीछे यही मशा है कि जो व्यक्ति यहां आएं, वह संविधान के बारे में जान सके।

स्काउट जम्बूरी का उद्घाटन करेंगी कल राष्ट्रपति
दोपहर बाद 2:30 बजे राष्ट्रपति जयपुर से उदयपुर के लिए रवाना होंगी। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर कुछ देर रुकने के बाद वे आबू रोड के मानपुर जाएंगी। आबूरोड में वे ब्रह्मकुमारी के कार्यक्रम में हिस्साा लेंगी। कल पाली के रोहट में स्काउट गाइड की जंबूरी का उद्घाटन करने के बाद जोधपुर से दिल्ली रवाना होंगी।