हुंडई की New-Gen Verna भारत में 2023 के मध्य तक होगी लॉन्च, जानें फीचर्स

0
237

नई दिल्ली। Hyundai New-Gen Verna: हुंडई न्यू-जेन वरना पर काम कर रही है, जो कुछ दिनों बाद 2023 ऑटो एक्सपो में अपनी ग्लोबल शुरुआत कर सकती है। भारत में 2023 के मध्य तक इस कार के लॉन्च होने की संभावना है।

नई वरना (new-gen Verna) को इस सेगमेंट में कड़ी टक्कर मिलती है, क्योंकि इस सेगमेंट में स्कोडा स्लाविया, वर्टस और होंडा सिटी हाइब्रिड जैसे नए प्रोडक्ट पहले से मौजूद हैं। इसलिए, हुंडई को इस सेगमेंट में खुद को मजबूत करने के लिए कुछ अलग करना होगा।

नई जनरेशन Verna के टेस्ट म्यूल्स को फुल बॉडी कैमो पहने हुए रोड टेस्ट में देखा गया है। नेक्स्ट जेन के मॉडल का बेहतर अंदाजा लगाने के लिए प्रत्यूष राउत ने एक काल्पनिक डिजिटल रेंडर तैयार किया है। यह रेंडर 2023 Verna के लेटेस्ट स्पाई शॉट्स पर बेस्ड हैं।

2023 हुंडई वरना सेडान रेंडर फ्रंट में प्रमुख बदलावों में से एक हुंडई की नई पैरामीट्रिक ग्रिल है। यह काफी स्पोर्टियर है और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Hyundai के कुछ नए मॉडलों के लिए पहले ही इसका उपयोग किया जा चुका है।

डिजाइन: इसके फ्रंट लाइट्स को अपडेट किया गया है। हेडलैम्प्स को अब एक नए डिजाइन में दिखाया गया है, जहां स्लीक एलईडी डीआरएल को टॉप पर रखा गया है। वहीं, नीचे के हेडलैंप बिल्कुल ट्रैपेजॉइडल साइज में आते हैं। इसमें त्रिकोणीय साइज का फॉग लैंप हाउसिंग है। स्पोर्टी लुक और फील के लिए बंपर को भी अपडेट किया गया है। बोनट मौजूदा मॉडल जैसा ही प्रतीत होता है।

फीचर: स्टॉक वैरिएंट पर कर्वी डोर पैनल्स की तुलना में साइड प्रोफाइल को बोल्ड शार्प लाइन्स के साथ बढ़ाया गया है। इस सेडान में डायमंड-कट अलॉय व्हील्स का नया पेयर भी है। यहां तक ​​कि इसे टेस्टिंग के दौरान भी नए अलॉय व्हील्स के साथ देखा गया है। इसमें ADAS इनेबल्ड फीचर भी मिलेंगे।

पीछे की तरफ 2023 वरना में स्लोपिंग रूफलाइन और स्प्लिट एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं। यह अपने क्रिस्टलीय एलीमेंट्स के साथ ज्यादा स्पोर्टी दिखता है। रियर बंपर को पियानो ब्लैक फिनिश में अपडेट किया गया है। अंदर की तरफ इसमें ट्विन-स्क्रीन सेटअप मिलेगा, जैसा कि 2023 Verna स्पाई शॉट में देखा गया था।

इंजन: मौजूदा वरना के इंजन विकल्पों में 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल मोटर शामिल हैं। 1.5 लीटर पेट्रोल मोटर 115PS की अधिकतम पावर और 143.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और आईवीटी शामिल हैं। इसका डीजल इंजन 115 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाता है। वहीं, इसका टर्बो पेट्रोल मोटर 120 PS की पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है और इसे 7-स्पीड DCT से जोड़ा जाता है।

पावरट्रेन: नई 2023 वरना में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल को अधिक शक्तिशाली 1.5 लीटर टर्बो मोटर से बदला जाएगा। इससे 160ps की पावर और 260nm का टॉर्क जेनरेट करने की उम्मीद है। इसे 7 स्पीड DCT के साथ पेश किया जाएगा, जबकि 6 स्पीड MT भी ऑफर पर हो सकता है।

माइलेज: इसके अलावा हुंडई कठोर CAFE मानदंडों के अनुपालन को प्राप्त करने के लिए हाइब्रिड विकल्प की पेशकश कर सकती है। हाइब्रिड पावरट्रेन भी बेहतरीन माइलेज देने में सक्षम होंगी, जो कि मौजूदा स्थिति में उपयोगकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण लाभ होगा। एक हालिया उदाहरण सिटी हाइब्रिड है, जिसने 26.5 kmpl का माइलेज देने का दावा किया है। यह एंट्री-लेवल ऑल्टो हैचबैक से भी बेहतर है, जो 22.05 kmpl का ARAI प्रमाणित माइलेज प्रदान करती है।