भगवान परशुराम ने अपनी शक्ति, शौर्य का उपयोग वंचित वर्ग की रक्षा में किया: बिरला

0
230

सर्व ब्राह्मण समाज की नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण

कोटा। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह तथा ब्राह्मण संघों के अभिनंदन समारोह में भाग लिया।

दाधीच भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि भगवान परशुराम के विचार, उनकी शिक्षाएं समाज को सेवा की नई राह दिखाती है। उन्होंने अपने शक्ति और शौर्य का उपयोग वंचित वर्ग की रक्षा में किया। उनके जीवन से हमें कमजोर की रक्षा और उसके कल्याण के लिए स्वयं को समर्पित करने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण ने भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग को अपने कार्यों से और सशक्त किया है। भारत की प्राचीनतम संस्कृति और विरासत को समृद्ध बनाते हुए समाज ने महापुरूषों के जीवन को अपने कर्मक्षेत्र का आधार बनाया और सामाजिक बदलाव सुनिश्चित किया।

यही कारण है कि ब्राह्मण समाज का हर क्षेत्र में योगदान है। ब्राह्मण समाज भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को ग्रहण करते हुए चुनौती में समाधान के अवसर तलाशता है। आपदा के समय में वे अपने विवेक से सर्व समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलवाने के साथ ब्राह्मण संघों का सम्मान भी किया।