Redmi Note 12 Series अक्टूबर के अंत तक होगी लांच, जानिये फीचर्स

0
338

नई दिल्ली। Redmi Note 12 series: चीन की कंपनी Xiaomi अपनी Redmi Note 12 सीरीज को इसी महीने लांच करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस सीरीज को अक्टूबर के अंत तक लांच कर सकती है। इसके अलावा फोन की बिक्री 11 नवंबर से शुरू भी हो सकती है। कंपनी इस सीरीज से 3 स्मार्टफोन लांच कर सकती है।

संभावित फीचर्स: कंपनी इस सीरीज से Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ के नाम से 3 मॉडल लांच कर सकती है। इस सीरीज में MediaTek Dimensity 1080 का ओक्टा कोर प्रोसेसर लगा हो सकता है। रिपोर्ट अनुसार Redmi Note 12 में 67 W, Redmi Note 12 Pro में 120 W और Redmi Note 12 Pro+ में 210 W की फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर दे सकती है।

कैमरा सेटअप: फोन के तीनों मॉडल 5जी नेटवर्क के साथ लांच हो सकते हैं। इस सीरीज में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। Redmi Note 12 में 50 MP का मेन बैक कैमरा लगा हो सकता है। तो वहीँ Redmi Note 12 Pro+ में 200 MP का मेन बैक कैमरा लगा हो सकता है।

डिस्प्ले: Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ में 6.6 इंच का Full HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है।फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

बैटरी: Redmi Note 12 Pro में 4980 mAh की बैटरी और Note 12 Pro+ मॉडल में 4300 mAh की बैटरी लगी मिल सकती है। यह फोन Android 12 या Android 13 के साथ लॉन्च हो सकता है।

Redmi Note 12 series के सभी फीचर्स मीडिया रिपोर्ट के आधार पर ही बताए गए हैं। यह सीरीज पहले चीन में लांच होगी। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि कंपनी भारत में इसे लांच करेगी।