पुराने कोटा शहर के इन इलाकों में कल 6 घंटे नल बंद रहेंगे

0
133

कोटा। 130 एमएलडी जल शोधन संयत्र सकतपुरा के इन्टेक वेल में बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुए 11 केवी इलेक्ट्रिक पैनल के जले हुए पार्ट्स को बदलने एवं मरम्मत कार्य के चलते गुरुवार को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक पुराने कोटा के इन इलाकों में जलापूर्ति बंद रहेगी।

अधिशाषी अभियन्ता श्याम माहेश्वरी ने बताया कि नदी पार सम्पूर्ण सकतपुरा, नान्ता, बालिता, सम्पूर्ण कुन्हाडी, बडगांव जोन, सम्पूर्ण बून्दी रोड़ क्षेत्र, शम्भूपुरा जोन, नयाखेडा, नयापुरा, सिविल लाइन्स, लाड़पुरा, खाईरोड़, खण्ड गांवड़ी, दोस्तपुरा, आर्मी क्षेत्र, खेड़लीफाटक, मालारोड़, जनकपुरी, गुरूद्वारा रोड़, भीमगंजमण्डी, डडवाड़ा, सम्पूर्ण स्टेशन क्षेत्र, कैलाशपुरी जोन, भदाना जोन, कालातालाब जोन, सोगरिया जोन, आकाशवाणी कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, पुलिस लाईन रोड़ की समस्त कॉलोनियां, आरकेनगर, शिव नगर, बोरखेड़ा जोन, बारां रोड़, नया नोहरा जोन, चन्द्रेसल जोन, रोटेदा, रायपुरा जोन क्षेत्र में 15 सितम्बर को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक जलापूर्ति नहीं हो सकेगी।

माहेश्वरी ने बताया कि शाम 5 बजे बाद से इन क्षेत्रों में कम दबाव से जलापूर्ति हो पाएगी। उपभोक्ता परशानी से बचने के लिए पानी संग्रह करके रखें।