Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक SUV 15 अगस्त को होगी लॉन्च, जानें फीचर्स

0
328

नई दिल्ली। Mahindra XUV400 EV: महिंद्रा 15 अगस्त को अपनी XUV400 इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा उठा सकती है। इसकी डिलीवरी अगले साल जनवरी से मार्च के बीच शुरू की जाएगी। महिंद्रा की अपकमिंग XUV400 इलेक्ट्रिक SUV को हाल में रोड पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके लुक के बारे में जानकारी मिलती है। कुछ समय पहले कंपनी ने ऑटो एक्सपो में पेश की गई ऑल- इलेक्ट्रिक XUV300 कॉन्सेप्ट कार को XUV400 नाम से पेश किए जाने की बात भी कही थी।

XUV400 इलेक्ट्रिक SUV अपने बेस मॉडल XUV300 से बड़ी होगी, जिसकी लंबाई लगभग 4.2 मीटर होगी। यह कंपनी की बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसमें नई हेडलाइट, नया डिजाइन किया गया फॉग लैंप, फ्रंट हेडलाइट्स, क्लोज-ऑफ फ्रंट ग्रिल और बुमेरांग के आकार के LED डीआरएल को देखा जा सकता है। इसके बंपर के नीचे एक छोटा एयर डैम भी है।

दो इंजन विकल्प: बैटरी रेंज की बात करें तो उम्मीद है कि इसमें दो रेंज का ऑप्शन मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक, XUV400 इलेक्ट्रिक सिंगल चार्ज पर 250 से 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रेंज दे सकती है। Mahindra अपकमिंग XUV400 इलेक्ट्रिक के लिए LG Chem से हाई-एनर्जी-डेंस NMC सेल भी प्राप्त करेगी, जिस कारण इसे बेहतर होने का दावा किया गया है।

कीमत और राइवल: भारत में नई Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक की कीमत 18 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। वहीं, लॉन्च होने के बाद यह यह MG ZS EV, Hyundai Kona EV और Tata Nexon EV Max को टक्कर देगी।