इंदौर मंडी/ कमजोर ग्राहकी से मूंग एवं तुअर के भाव में गिरावट

0
173

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी शनिवार को कमजोर ग्राहकी से मूंग 50 रुपये और तुअर (अरहर) के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई।

दलहन: चना (कांटा) 4900 से 4925, मसूर 6900 से 6925, तुअर (अरहर) निमाड़ी (नई) 6000 से 6700, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 7100 से 7200, तुअर (कर्नाटक) 7300 से 7400, मूंग 6300 से 6500, मूंग हल्की 5400 से 5800, उड़द 6800 से 7300, उड़द मीडियम 5500 से 6700, नया उड़द 6800 से 7100 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 9100 से 9200 तुअर दाल फूल 9300 से 9500, तुअर दाल बोल्ड 9800 से 10500, आयातित तुअर दाल 8900 से 9000, चना दाल 6100 से 6600, मसूर दाल 8000 से 8300, मूंग दाल 8400 से 8700, मूंग मोगर 8900 से 9200, उड़द दाल 9100 से 9400, उड़द मोगर 9800 से 10100 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती (921) 10000 से 11000, तिबार 8000 से 8500, दुबार 7000 से 7500, मिनी दुबार 6500 से 7000, मोगरा 3500 से 6000, बासमती सैला 6500 से 9000, कालीमूंछ 7500 से 8000 राजभोग 6800 से 7000, दूबराज 3500 से 4500, परमल 2500 से 2650, हंसा सैला 2450 से 2650, हंसा सफेद 2350 से 2450,पोहा 3700 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल।