आईआईटी मद्रास रैंकिंग में पहले स्थान पर, देखिए टॉप 10 संस्थानों की सूची

0
301

नई दिल्ली। India Rankings 2022: शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क या NIRF Ranking 2022 को जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसे जारी किया है।

शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए देश के सबसे बेहतर उच्च शिक्षा संस्थानों की इंडिया रैंकिंग 2022 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने पहला स्थान प्राप्त किया है। भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु और आईआईटी, बॉम्बे ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

टॉप 10 संस्थानों की सूची

  1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास
  2. भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
  3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे
  4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
  5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर
  6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर
  7. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की
  8. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी
  9. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
  10. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली