CUET 2022: केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए एग्जाम सिटी अलॉटमेंट

0
279

नई दिल्ली। CUET 2022 Admit Card: केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर आयोजित की जानें वाली प्रवेश परीक्षा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के एग्जाम सिटी अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। आज एडमिट कार्ड शाम 6 बजे जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड https://cuet.samarth.ac.in/ से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

इसके लिए सीयूईटी की वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। एग्जाम सिटी अलॉटमेंट लिस्ट से परीक्षार्थियों को यह पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस दिन और किस शहर में है। आपको बता दें कि यह परीक्षा 14 लाख 90 हजार उम्मीदवार देंगे।

पहले स्लॉट में आठ लाख 10 हजार और दूसरे स्लॉट में छह लाख अस्सी हजार उम्मीदवार परीक्षा देंगे। देशभर की 90 यूनिवर्सिटी के इन उम्मीदवारों ने 54555 यूनिक विषयों केकॉम्बिनेशन के लिए अप्लाई किया है।

सिटी इंफोर्मेशन स्लिप के जरिए उम्मीदवार को विषय, भाषा, मीडियम और परीक्षा के शहर के बारे में जानकारी मिल जाएगी। एनटी नीट यूजी परीक्षा को देखते हुए जिन उम्मीदवारों ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायो ली है, उनकी परीक्षा फेज-2 में होगी।

स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए सीयूईटी को देश के कई विश्वविद्यालयों द्वारा अपना गया है। यानी 12वीं पास करने के बाद जो छात्र कॉलेज में प्रवेश लेना चाहेंगे उन्हें सीयूईटी से होकर गुजरना होगा।

सीयूईटी 2022 का आयोजन 15 जुलाई 2022, 16 जुलाई 2022, 19 जुलाई 2022, 20 जुलाई 2022, 4 अगस्त 2022, 5 अगस्त 2022, 6 अगस्त 2022, 7 अगस्त 2022, 8 अगस्त 2022 और 10 अगस्त 2022 को किया जाएगा।