सेंसेक्स 353 अंक उछल कर 54,104 पर, निफ़्टी 16 हजार पार

0
233

नई दिल्ली। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स गुरुवार को 400 अंक ऊपर खुला है। सुबह 10.30 बजे सेंसेक्स 353.22 अंक उछल कर 54,104.19 अंक पर कारोबार कर रहा था । वहीं निफ्टी में भी मजबूती दिख रही है। निफ्टी 16113.75 पर खुलकर फिलहाल 110.05 अंक सुधर कर 16,099.85 पर कारोबार कर रहा है।

भारतीय बाजारों में टाइटन (6%), बीओआई (3%) और एशियन पेंट्स जैसे शेयरों में मजबूती दिख रही है वहीं सिप्ला और नेस्ले इंडिया लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली है। डाओ जोंस 400 अंकों की तेजी के साथ 70 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ है। आईटी शेयरों में तेजी देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर, एनर्जी सेक्टर के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है।

हालांकि बाजार के जानकार मानते हैं कि बाजार में मंदी का खतरा बरकरार है। यूरोप के बाजार भी 1.5% मजबूत हुए हैं। एशियाई बाजारों में SGX Nifty 37 अंकों की तेजी के साथ हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। Nikkei भी 79 अंक ऊपर है। बाजार में FII और DII दोनों के मूड पॉजिटव नजर आ रहे हैं।