सेंसेक्स 180 अंक बढ़कर 52,974 पर बंद, निफ्टी 60 अंक फिसला

0
155

मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स करीब 180 अंक बढ़कर 52,974 पर, जबकि निफ्टी 60.15 अंक की गिरावट के साथ 15,842 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में NTPC, SBI, बजाज फाइनेंस, HDFC और मारुति के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी रही।

सेंसेक्स 152 पॉइंट की बढ़त के साथ 52,946 पर खुला, जबकि निफ्टी 15,845 पर खुला था। आज सबसे ज्यादा बढ़त रियल्टी और ऑटो सर्विस के शेयर में है।

मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में भी बढ़त
BSE के मिडपकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में करीब 200 अंक की बढ़त है।

सेक्टोरल के सभी 11 इंडेक्स में तेजी
निफ्टी के सभी 11 इंडेक्स में बढ़त है। इसमें मेटल में 1% से ज्यादा की तेजी है। बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, मीडिया, फार्मा और PSU बैंक के स्टॉक्स फ्लैट हैं। इसी के साथ IT, FMCG और ऑटो में भी तेजी है।