सेंसेक्स 574 अंक उछल कर 57,037 और निफ्टी 17,136 पर बंद

0
151

मुंबई। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। सेंसेक्स करीब 574.35 (1.02%) अंक उछल कर 57,037.50 पर और निफ्टी 177.90 (1.05%) अंक की बढ़त के साथ 17,136.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयर्स में सबसे ज्यादा बढ़त रिलायंस, मारुति, डॉ रेड्डीज, अल्ट्रा सीमेंट और महिंद्रा में रही।

आज सेंसेक्स 278अंक की बढ़त के साथ 56,741 पर खुला। निफ्टी में भी 87 अंक की बढ़त रही। यह 17,045 पर खुला। सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो, रियल्टी और मीडिया के स्टॉक्स में रही।

मिड और स्मॉल कैप में भी बढ़त
BSE के मिड कैप और स्मॉल कैप दोनों में 100 पाइंट से ज्यादा की बढ़त रही। मिडकैप में ACC, एस्टरल, बायोकॉन, अडाणी पावर, VBL, TVS मोटर्स, MRF और टीवीएस मोटर्स में तेजी है। जबकि क्रिसिल, लोढ़ा, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंस, पेज इंडस्ट्री, इंडियन होटल और SAIL में गिरावट है। स्मॉल कैप में चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, मैक्स हेल्थ, सनसेरा, जीनस पावर, बजाज हिंद और MRPL में बढ़त है।

रिलायंस के शेयर ऑल टाइम हाई लेवल पर
मार्च 2022 तिमाही में GRM (ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन) में सुधार पर रिलायंस पैट्रोकैमिकल्स की मजबूत Q4 नंबर्स की उम्मीदों पर रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर अब तक के हाई लेवर पर पहुंच गए हैं। लगातार दूसरे सत्र पर कारोबार करते हुए RIL के शेयर की कीमत आज 2,731 रुपए के अपने हाई लेवर पर पहुंची, जो कि 2,751 रुपए के ऑल टाइम हाई लेवल से लगभग 20 रुपए दूर है।

ऑटो, फार्मा और IT इंडेक्स में तेजी
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 5 में गिरावट और 6 में बढ़त रही। इसमें सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो में रही। इसके बाद IT, FMCG,फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स में बढ़त रही। जबकि फाइनेंशियल सर्विस, मेटल, बैंक और मीडिया, मेटल PSU बैंक में गिरावट रही।