Honda City ZX Hybrid 14 अप्रैल को भारत में पेश होने के लिए तैयार, टीजर जारी

0
203

नई दिल्ली। होंडा कंपनी 14 अप्रैल को भारतीय बाजार में नई सिटी ईएचईवी हाइब्रिड सेडान का पेश करने के लिए तैयार है। इस दिन नए हाइब्रिड मॉडल को मई 2022 में लॉन्च किए जाने की संभावना है। आधिकारिक अनावरण से पहले होंडा ने अपकमिंग City ZX hybrid की एक नई टीजर इमेज शेयर की है।

होंडा सिटी की बात करें तो, मध्यम आकार की सेडान भारत में अपनी 5वीं जनरेशन में अपडेट की गई हैं। इसके अलावा, होंडा सिटी जापानी ऑटोमेकर के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में से एक है। होंडा सिटी के हाइब्रिड वैरिएंट की बात करें तो यह मॉडल पहले से ही कुछ एशियाई बाजारों में बिक्री पर है।

होंडा सिटी हाइब्रिड 14 अप्रैल, 2022 को भारतीय बाजार में पेश होने के लिए तैयार है। हालांकि, इसके आधिकारिक अनावरण से पहले चुनिंदा डीलरों ने सेडान के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। जबकि इसकी कीमतों की घोषणा मई के महीने में की जाएगी, मॉडल की कीमत लगभग 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है। हाइब्रिड पावरट्रेन को रेंज-टॉपिंग ट्रिम के लिए आरक्षित किया जा सकता है। सिटी हाइब्रिड होंडा की i-MMD हाइब्रिड तकनीक के साथ आएगी, जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर और एक 1.5L, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन होगा।

नई सिटी हाइब्रिड सेडान माइलेज: नई सिटी हाइब्रिड सेडान के माइलेज की बात करें तो, इस अपकमिंग कार को 27kmpl से अधिक की माइलेज देने की संभावना है। आपको जानकारी के लिए बता दें, दावे के अनुसार थाइलैंड में पहले से बिक रही होंडा सिटी हाइब्रिड सेडान की माइलेज है 27.8kmpl है। वहीं मलेशिया में बिक रहे इस गाड़ी की माइलेज 27.7kmpl का दावा किया गया है। ये एनईडीसी (न्यू यूरोपियन ड्राइविंग साइकिल) प्रमाणित आंकड़े हैं। हालांकि, असल माइलेज की बात की जाए तो इसका माइलेज करीब 20kmpl होगा।