मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 483 अंक की गिरावट के साथ 58,964 पर बंद

0
146

मुंबई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मुनाफा वसूली जारी रहने से सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 482.61 (0.81%) अंक की गिरावट के साथ 58,964.57 पर तो निफ्टी 109.40 (0.62%) की गिरावट के साथ 17,674.95 पर बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा गिरावट IT के शेयर्स में दिखी। मेटल, रियल्टी और मीडिया स्टॉक्स में बढ़त रही।

सेंसेक्स 114 अंक की गिरावट के साथ 59,333 पर खुला था जबकि निफ्टी 44 अंक फिसलकर 17,740 पर खुला। सेंसेक्स ने दिनभर के कारोबार में 59,355.76 का ऊपरी और 58,894.40 का निचला स्तर बनाया।

मिडकैप और स्मॉल कैप में बढ़त
BSE के मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स बढ़त रही। मिडकैप में क्रिसिल, JSW एनर्जी, ऑबेरॉय रियल्टी, टाटा पावर, अडाणी पावर में अच्छी खासी बढ़त रही, जबकि यूनियन बैंक, बजाज होल्डिंग, SRF, यस बैंक और माइंड ट्री के स्टॉक्स में गिरावट रही। स्मॉल कैप में सेंडर मैंग्नीज, ईस्टर, दावत, रेणुका, सुर्योदय में तेजी रही।

वेरांदा लर्निंग सॉल्यूशंस की मजबूत एंट्री
UPSC, CA, बैंकिंग और दूसरी सरकारी परीक्षाओं के लिए ऑफलाइन-ऑनलाइन कोचिंग कराने वाली वेरांदा लर्निंग सॉल्यूशंस के शेयरों की आज बाजार में मजबूत एंट्री हुई है। कंपनी का शेयर BSE पर 14.5% से ज्यादा प्रीमियम के साथ 157 रुपए पर लिस्ट हुआ और 20% की तेजी के साथ 165 रुपए पर पहुंच गया। IPO का अपर प्राइस बैंड 137 रुपए था।

मीडिया, मेटल और रियल्टी सेक्टर्स में बढ़त
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 3 में बढ़त में रहे। आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.41% की गिरावट रही। सबसे ज्यादा तेजी मेटल, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स में रही।