‘फोक म्यूज़िक फॉर ए स्वस्थ इंडिया’ म्यूजिक एल्बम लॉन्च

0
175

कोटा। राजस्थान दिवस के अवसर पर भारत का पहला हाईजीन म्यूजिक एल्बम ‘फोक म्यूजिक फॉर ए स्वस्थ इंडिया’ लॉन्च किया। डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया ने राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग, संस्कृत शिक्षा, कला, साहित्य, संस्कृति, पुरातत्व एवं संग्रहालय के साथ साझेदारी की है। शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने डेटॉल एक्स रईस खान प्रोजेक्ट का म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया।

डीबीएसआई रईस खान प्रोजेक्ट राजस्थानी लोक संगीत के माध्यम से स्वच्छता का संदेश फैलाने का प्रयास कर रहा है। प्रोजेक्ट इस नई पहल के साथ ‘स्वस्थ इंडिया’ बनाने के मिशन के साथ लोक कला के माध्यम से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की सबसे बेहतरीन आदतों को अपनाने की उम्मीद कर रहा है।

देश भर में बेहतर स्वास्थ्य के साथ नागरिकों को सशक्त बनाते हुए हाईजीन और सेनिटेशन के बारे में जागरूकता फैलाने में सहायक रहा है। स्कूली शिक्षा और पोषण संबंधी प्रयासों में अपने समर्पित कार्य के साथ इस कैंपेन ने भारत में अब तक 20 मिलियन से अधिक स्कूली बच्चों के जीवन को बेहतर बनाया है। इसके साथ ही एक स्वस्थ भारत बनाने के लिए यह लगातार व्यवहारिक बदलाव ला रहा है।

इस साझेदारी के संबंध में बात करते हुए, रवि भटनागर, डायरेक्टर, एक्सटर्नल अफेयर्स एवं पार्टनरशिप, एसओए, रेकिट ने कहा, राजस्थान अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। यह राज्य लोक कलाकारों, कठपुतली और संगीतकारों का केंद्र है। डेटॉल एक्स रईस खान प्रोजेक्ट लोक संगीत के माध्यम से राजस्थानी परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए स्वच्छता के संदेशों को पीढ़ियों तक प्रासंगिक बनाए रखने का एक प्रयास है। यह अपनी तरह का एक संगीत एल्बम ‘फोक म्यूजिक फॉर ए स्वस्थ इंडिया ‘ है, जो गीतों के माध्यम से स्वच्छता पर संदेश फैलाता है।