सेंसेक्स 521अंक उछल कर 58,465 और निफ़्टी 17,461 के स्तर पर

0
154

मुंबई। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 419 अंक की बढ़त के साथ 58,372 पर खुला। वहीं NSE का निफ्टी 17,468 पर खुला। इस समय बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 521.37 अंक उछल कर 58,465.02 और निफ़्टी 136.20 अंक बढ़कर 17,461.50 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स में ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयर टॉप पर हैं। इसमें मारुति, बजाज फाइनेंस और नेस्ले इंडिया में 1% से ज्यादा की बढ़त है। रिलायंस, ITC, NTPC टॉप लूजर हैं।

निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से सिर्फ मेटल इंडेक्स में गिरावट है, बाकी 10 में बढ़त दिख रही है। ऑटो, रियल्टी और मीडिया करीब 1% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं बैंक, फिन सर्विस, FMCG, IT, फार्मा और PSU बैंक में भी बढ़त दिख रही है।

निफ्टी के चार प्रमुख इंडेक्स नेक्स्ट 50, मिडकैप, फाइनेंशियल और बैंक बढ़त में रहे। इसके 50 में से केवल 39 शेयर तेजी में और बाकी 11 नीचे हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में कोल टाटा कंज्यूमर, हीरो मोटोकॉर्प, बाजाज फाइनेंस, भारतीय एयरटेल, मारूति और टाटा मोटर्स हैं।