सेंसेक्स 137 अंक की बढ़त के साथ 60,145 और निफ्टी 17,924 पर

0
251

मुंबई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (‌BSE) का सेंसेक्स गुरुवार को 101 पॉइंट्स की तेजी के साथ 60,109 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 137 अंक की बढ़त के साथ 60,145 पर कारोबार कर रहा है। कल गुरुनानक जयंती की वजह से बाजार बंद रहेगा। इसलिए आज हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन है।

वैसे आज बाजार में पेटीएम और सफायर फुड्स के शेयर्स की लिस्टिंग भी है। इसका भी असर बाजार पर दिखेगा। बाजार के मार्केट कैप में पेटीएम की वजह से 1.48 लाख करोड़ रुपए की बढ़त होगी। इससे पहले नायका की वजह से बाजार में 1.06 लाख करोड़ रुपए की और जोमैटो की लिस्टिंग की वजह से 1.25 लाख करोड़ रुपए की बढ़त हो चुकी है।

आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 17,890 पर खुला था। अभी यह 25 पॉइंट्स की तेजी के साथ 17,924 पर कारोबार कर रहा है। इसके 50 शेयर्स में से 30 शेयर्स बढ़त में हैं जबकि 20 गिरावट में हैं। निफ्टी ने दिन में 17,938 का हाई बनाया जबकि 17,873 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 16 शेयर्स तेजी में हैं जबकि 14 शेयर्स गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

SBI, टाइटन, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व बढ़त में
सेंसेक्स के प्रमुख बढ़त वाले शेयर्स में SBI, टाइटन, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और ITC हैं। जबकि गिरावट वाले प्रमुख शेयर में मारुति, बजाज ऑटो, कोटक महिंद्रा बैंक और HCL टेक हैं। निफ्टी के गिरावट वाले शेयर्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, ONGC, डॉ. रेड्‌डी और टाटा मोटर हैं। बढ़त वाले शेयर्स में हिंडालको, कोल इंडिया, पावर ग्रिड हैं।

मार्केट कैप 271 लाख करोड़ रुपए
बाजार का मार्केट कैप आज 271.35 लाख करोड़ रुपए है। इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 314 पॉइंट्स (0.52%) टूट कर 60,008 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100 अंक (0.56%) गिरकर 17,898 पर सेटल हुआ था। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर दो दिनों में 5% से ज्यादा टूटा था। रिलायंस का शेयर आज तीसरे दिन भी गिरावट में है। दो दिनों में यह 5% से ज्यादा टूट गया है।