सेंसेक्स 767 अंक उछल कर 60,686 और निफ्टी 18 हजार के पार बंद

0
237

मुंबई। शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 767.00 अंक या (1.28%) उछल कर 60,686.69 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं NSE का निफ्टी 229.15 या 1.28% की तेजी के साथ 18,102.75 पर बंद हुआ। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी आईटी स्टॉक्स में देखने को मिली।

मिडकैप और स्मॉलकेप में भी तेजी
BSE का मिडकैप इंडेक्स 149.71 या 0.57% बढ़कर 26,368.78 पर बंद हुआ। वहीं स्मालकैप इंडेक्स 73.14 या 0.25% चढ़कर 29,232.53 के लेवल पर बंद हुआ।

NSE पर 9 हरे निशान में
निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी मीडिया इंडेक्स को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी आईटी इंडेक्स में देखने को मिली। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 2.10% की तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1.65% की तेजी रही। वहीं फाइनेंशियल सर्विस इंडेक्स में 1.08% और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.84% चढ़ा।

बढ़त के साथ हुई थी कारोबार की शुरुआत
तीन दिन की लगातार गिरवाट के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले थे। सेंसेक्स ने 341.76 अंक या 0.57 फीसदी अंकों की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया, वहीं निफ्टी भी तेजी के साथ खुला था।