लाल निशान पर खुले बाजार, मुनाफावसूली से सेंसेक्स 345 अंक लुढ़क कर 60111 पर

0
241

मुंबई। हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 345 पॉइंट्स गिरकर 60,111 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि यह एक बार 60 हजार से भी नीचे चला गया था।

सेंसेक्स आज 138 अंक नीचे 60,295 पर खुला था। इसके बाद यह गिरावट में ही रहा। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 9 कंपनियों के शेयर्स में बढ़त है जबकि 21 कंपनियों के शेयर्स में गिरावट है। आज बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर्स में बिकवाली है। ICICI बैंक, इंडसइंड बैंक, SBI, HDFC बैंक के शेयर्स 1% से ज्यादा टूटे हैं। जबकि सन फार्मा, डॉ रेड्‌डी और बजाज फाइनेंस के शेयर्स बढ़त में हैं।

उधर दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 102 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 17,942 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी आज 17,973 पर खुला था और 17,915 का निचला स्तर बनाया था। निफ्टी के 50 शेयर्स में से 17 शेयर्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं जबकि 33 शेयर्स गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

बैंकिंग शेयर्स गिरावट में
निफ्टी में JSW स्टील, HDFC, ICICI बैंक के शेयर्स गिरावट में हैं। सिप्ला, सन फार्मा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी नेक्स्ट 50 में मामूली बढ़त है जबकि निफ्टी मिडकैप और निफ्टी बैंक में गिरावट है। निफ्टी बैंक 1% आज गिरा है। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस भी 1% टूटा है। इसके पहले कल बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था।

सेंसेक्स 112 पॉइंट्स गिरकर 60,433 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 18.044 पर बंद हुआ था। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 267.55 लाख करोड़ रुपए है।