सेंसेक्स 169 अंक उछल कर 60,407 पर खुला, निफ्टी 18 हजार के पार

0
261

मुंबई। हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 169 अंक तेजी के साथ खुला। पहले मिनट में इसने 60,407 का हाई टच किया। फिलहाल सेंसेक्स 60,364 पर कारोबार कर रहा है।

नेशनल स्टॉक का निफ्टी 68 पॉइंट्स तेजी के साथ 17,998 पर कारोबार कर रहा है। इसने पहले मिनट में 18 हजार के आंकड़े को पार किया। 17,970 पर खुला निफ्टी 18,012 के लेवल को टच किया। निफ्टी में बढ़त वाले शेयर्स में टाटा मोटर्स, NTPC, मारुति, टाइटन और TCS हैं। जबकि हिंडालको, सनफार्मा और टाटा स्टील गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

टाइटन, एनटीपीसी के शेयर्स में तेजी
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से मारुति, NTPC, SBI और टाइटन तेजी में हैं। SBI का शेयर 521 रुपए तक चला गया है। उधर सिंटेक्स और गोकलदास एक्सपोर्ट में लगातार अपर सर्किट लगा हुआ है। दोनों शेयर्स 5-5% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि बाजार में तेजी रह सकती है। क्योंकि कंपनियों के रिजल्ट अच्छे आ रहे हैं और साथ ही दिवाली में लोगों की खरीदारी बढ़ रही है।

GST के अच्छे आंकड़ों से बाजार में तेजी
कल GST के आए अच्छे आंकड़ों की वजह से बाजार में तेजी रही। GST का अक्टूबर में कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रुपए था। 2017 अप्रैल के बाद यह दूसरी बार इतना था। इससे पहले अप्रैल 2021 में GST कलेक्शन 1.41 लाख करोड़ रुपए था। कल सेंसेक्स 831 अंकों (1.40%) की बढ़त के साथ 60,138 पर बंद हुआ था। इसी के साथ निफ्टी 258 पॉइंट्स (1.46%) की बढ़त के साथ 17,929 पर बंद हुआ था। BSE का मार्केट कैप 262 लाख करोड़ रुपए कल था। कल सेंसेक्स ने 6,0220 का लेवल छुआ था।