तलवंडी में न्यास की कार्रवाई पर कोटा व्यापार महासंघ ने जताया आक्रोश

0
273

कोटा । कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन एवं महासचिव अशोक माहेश्वरी ने दुकानों के आगे लगे टिन शेड्स को बिना सूचना दिए तोड़ने पर नगर विकास न्यास की कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त किया है

तलवंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष रविंद्र दुबे ने कोटा व्यापर महासंघ को न्यास की इस भेदभाव पूर्ण कार्रवाई की सूचना दी। दुबे ने बताया कि नगर विकास न्यास के दस्ते ने दुकानों के आगे लगे टिन शेडो को बिना सूचना के तोड़ दिया। जबकि इनके पास ही लगी हुई अवैध बोडियो पर कोई कार्यवाही नही की।

जानकारी मिलने पर कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने मोके पर जाकर व्यापारियों से चर्चा की और नगर विकास न्यास की कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि नगर विकास न्यास द्वारा भेदभाव तरीके से यह कार्रवाई की गई है। उसे व्यापार महासंघ कतई सहन नहीं करेगा। कोटा व्यापार महासंघ की 4 अक्टूबर को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में इस पर भी चर्चा की जाएगी। इसके लिए जिला कलेक्टर से मिलकर भी उनके समक्ष विरोध दर्ज करवाया जाएगा।