सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 55,329 पर बंद, निफ्टी 16,450 पर

0
397

मुंबई। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 55,159.13 अंक पर और निफ्टी 16,382.50 पर खुला। कारोबार के दौरान बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली और अंत में सेंसेक्स 300.17 अंक गिरकर 55,329.32 पर और निफ्टी 118.35 अंक गिरकर 16,450.50 पर बंद हुआ।

टाटा स्टील का शेयर में 8.86% टूटा
सेंसेक्स के 30 में से 7 शेयर बढ़त के साथ और 23 शेयर लाल निशान में बंद हुए। जिसमें हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 4.76% और एशियन पेंट के शेयर करीब 3.55% तेजी के साथ बंद हुए। वहीं टाटा स्टील के शेयर में 8.86% की गिरावट रही।

मेटल इंडेक्स में 5.18% की गिरावट
मेटल और बैंकिंग शेयर ने बाजार पर दबाव बनाया। NSE पर मेटल इंडेक्स 5.18% की गिरावट के साथ बंद हआ। इंडेक्स में वेदांता और NMDC के शेयर 9.94%, वेदांता 9.89% और टाटा स्टील के शेयर में 8% की गिरावट रही। वहीं IDFC फर्स्ट बैंक के शेयर 6.72% की गिरावट के साथ बंद हुए।

2,447 शेयर्स लाल निशान में बंद
BSE पर 3,331 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 752 शेयर्स बढ़त के साथ और 2,447 शेयर्स लाल निशान में बंद हुए। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पहली बार 237.70 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 162.78 अंक गिरकर 55,629.49 पर और निफ्टी 45.75 अंकों की गिरावट के साथ 16,568.85 पर बंद हुआ था।