सेंसेक्स 145 अंक उछल कर 55,583 पर और निफ्टी 16,563 के स्तर पर बंद

0
416

मुंबई। हफ्ते के पहले दिन बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई, लेकिन कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 55,680.75 और निफ्टी ने 16,585.45 का रिकॉर्ड स्तर छुआ और अंत में सेंसेक्स 145 अंकों की तेजी के साथ 55,582.58 पर और निफ्टी 33.95 अंकों की तेजी के साथ 16,563 पर बंद हुआ।

टाटा स्टील के शेयर 3.67% की तेजी
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 14 शेयर बढ़त के साथ और 16 शेयर लाल निशान में बंद हुए। जिसमें टाटा स्टील के शेयर 3.67% की तेजी, बजाज फाइनेंस के शेयर 3.48% और M&M के शेयर 2.6% की तेजी के साथ बंद हुए।

मेटल शेयर्स का बाजार को सपोर्ट
बाजार को मेटल और FMCG शेयर्स का सपोर्ट मिला। NSE पर मेटल इंडेक्स 1.48% की तेजी के साथ बंद हुआ। जिसमें टाटा स्टील के शेयर 3.67% तेजी के साथ 1,515.30 पर और वेदांता लिमिटेड के शेयर 2.37% की तेजी के साथ 336.45 पर बंद हुए।

2,124 शेयर्स लाल निशान में बंद हुए
BSE पर 3,431 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,168 शेयर्स बढ़त के साथ और 2,124 शेयर्स लाल निशान में बंद हुए। इसी के साथ लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 240.22 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 593 अंकों की शानदार तेजी के साथ 55,437 पर और निफ्टी 164.70 अंकों की बढ़त के साथ 16,529 पर बंद हुआ था।