सेंसेक्स 66 अंक गिरकर 52,586 पर बंद, निफ्टी 15,800 से नीचे

0
468

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार ने दिन भर सपाट कारोबार के बाद लाल निशान में क्लोजिंग दी है। सेंसेक्स 66 पॉइंट नीचे 52,586 पर बंद हुआ है। इसी तरह निफ्टी भी 15 अंकों की गिरावट के साथ 15,763 पर बंद हुआ। बाजार में सबसे ज्यादा बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी में बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 2-2% की गिरावट रही। इसी तरह SBI और हिंडाल्को के शेयर भी 2% से ज्यादा गिरे।

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 17 शेयर गिरकर और 13 चढ़कर बंद हुए हैं। सन फार्मा का शेयर बाजार का हीरो रहा और 10% चढ़कर 774 रुपए पर बंद हुआ। BSE पर शुक्रवार को 3,367 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 1,847 शेयर बढ़त और 1,387 गिरावट के साथ बंद हुआ है। मार्केट कैप भी 235.60 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन विदेशी बाजारों (अमेरिका और यूरोप) में स्ट्रॉन्ग क्लोजिंग को देखते हुए घरेलू बाजार की मजबूत शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स 139 पॉइंट ऊपर 52,792 पर और निफ्टी 22 पॉइंट की बढ़त के साथ 15,800 पर खुला था।