बढ़त से साथ खुले बाजार, मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 51 हजार से नीचे आया

0
400

मुंबई। इस हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। आज सेंसेक्स 111.28 अंक और निफ्टी 22.5 पॉइंट ऊपर खुला। इस सप्ताह बाजार लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ खुले हैं, लेकिन कुछ देर बाद ही मुनाफा वसूली से गिरावट शुरू हो गई। सेंसेक्स 87.96 अंक गिरकर 50929.56 और निफ़्टी मामूली फिसल कर 15299.45 पर कारोबार कर रहा है।

24 मई को सेंसेक्स 186.8 और निफ्टी 36.05 अंक ऊपर खुला था। 25 मई को सेंसेक्स 270.42 और निफ्टी 94.05 पॉइंट ऊपर खुला था। वहीं, 26 मई को सेंसेक्स 262.05 और निफ्टी 48.6 अंक ऊपर खुला था। हालांकि, 3 मिनट की ट्रेडिंग के दौरान ही बाजार में गिरावट आ गई।

इससे पहले बुधवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 379.99 पॉइंट ऊपर 51,017.52 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 93.00 अंक की बढ़त के साथ 15,301.45 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.03% की बढ़त के साथ 10.59 अंक ऊपर 34,323.10 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.59% की बढ़त के साथ 80.82 अंक ऊपर 13,738.00 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 7.86 पॉइंट ऊपर 4,195.99 पर बंद हुआ था। फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही, लेकिन जर्मनी का बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

जापान के बाजार में बड़ी गिरावट, हांगकांग में बढ़त

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 169 पॉइंट नीचे 28,472 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 22 अंक की बढ़त के साथ 3,616 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 15 पॉइंट ऊपर 29,171 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 20 अंकों की गिरावट के साथ 3,148 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 20 पॉइंट ऊपर 7,352 पर पहुंच गया है।