BMW की नई Gran Turismo 620d सेडान कार भारत में लॉन्च

0
1113

नई दिल्ली। जर्मन लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडबल्यू (BMW) ने बुधवार को भारत में Gran Turismo 620d सेडान का नया डीजल वैरिएंट लॉन्च किया है। इसकी कीमत 63.9 लाख रुपए (एक्स शोरुम) कीमत है। इसका निर्माण कंपनी के चेन्नई प्लांट में किया गया है। कंपनी ने बताया कि उनका यह मॉडल डीजल पोर्टफोलियो को विविध बनाएगा।

कंपनी पहले से ही दो डीजल और एक पेट्रोल वैरिएंट की बिक्री कर रही है। बीएमडबल्यू समूह के प्रेसीडेंट हंस क्रिश्चियन (Hans-Christian Baertels) ने बताया गया कि बीएमडबल्यू 6 सीरी ग्रैड Turismo की लॉन्जिंग से इंडियन लग्जरी कार मार्केट में एक नया सेगमेंट बनाया जा सकेगा। यह कार 2 लीटर फोर सिलेंडर टर्बो डीजल इंचन के साथ आएगी जो 188bhp की पावर और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करेगी।

महज 7.9 सेकेंड में पकड़ लेगी 100 किमी की रफ्तार
कार 7.9 सेकेंड में जीरो से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेगी। इसमें 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन होंगे। इस 5 सीटर कार में दो हिस्सों में पैनोरोमा ग्लास रुफ होगा। रियर सीट को इलेक्ट्रिकली ऑपरेट किया जा सकेगा। कार में 10.2 इंच का कलर स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा।