क्या आप जानते हैं हॉट ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी के बारे में

993

 दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में हुआ था। वह मॉडलिंग से ऐक्टिंग में आई हैं। उन्हें बॉलिवुड की उभरती हुई आदाकाराओं में गिना जाता है। सबसे पहले वह कैडबरी डेयरी मिल्क के विज्ञापन में दिखाई दी थीं। जानें, दिशा के बारे में कुछ दिलचस्प फैक्ट्स…

दिशा ने हिंदी फिल्मों में आने से पहले तेलुगू फिल्म लोफर से डेब्यू किया था। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज़ हुई थी।दिशा पाटनी ने सुशांत सिंह राजपूत के ऑपोजिट फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। यह फिल्म 2016 में रिलीज़ हुई थी।

दिशा ने टाइगर श्रॉफ के साथ एक म्यूजिक विडियो भी किया था जिसे यूट्यूब पर 3 करोड़ 20 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिले।दिशा ने इंटरनैशनल सुपरस्टार जैकी चैन के साथ फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में भी काम किया था। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज़ हुई थी और इसने 1200 करोड़ का बिजनस किया था। दिशा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं।

फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर उनके 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। ऐसा कहा जाता है कि दिशा ऐक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप में हैं। कई मौकों पर इस कपल को साथ देखा जाता रहा है। दिशा, टाइगर के साथ फिल्म ‘बागी 2’ में नजर आएंगी।मॉडलिंग में आने से पहले दिशा ऐमिटी यूनिवर्सिटी से बी.टेक कर रही थीं।

बाद में मॉडलिंग के ऑफर मिलने के बाद इंजिनियरिंग छोड़ दी और वह मुंबई आ गईं। दिशा पाटनी को पढ़ने का काफी शौक है। इसके अलावा जिमनास्टिक भी उनकी फेवरिट हॉबी में शुमार है। बॉलिवुड में रणबीर कपूर, माधुरी दीक्षित, कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार फेवरिट ऐक्टर्स हैं। इसके अलावा दिशा को जिम कैरी और लियनार्दो दिकैप्रियो भी काफी पसंद हैं।