रक्षाबंधन पर यात्रियों को सौगात, कोटा मंडल से चलेगी तीन राखी स्पेशल ट्रेनें

0
15

कोटा। Rakshabandhan Special Train: रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेल द्वारा सोगरिया-मथुरा-सोगरिया, सोगरिया-जबलपुर-सोगरिया एवं कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

सोगरिया–मथुरा–अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 02921 (सोगरिया–मथुरा) का संचालन 24 से 30 अगस्त तक कुल 7 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन सोगरिया स्टेशन से 08.30 बजे प्रस्थान कर इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी (09.28 बजे), सवाई माधोपुर (10.00 बजे), गंगापुर सिटी (10.45 बजे), श्री महावीरजी (11.13 बजे), हिंडौन सिटी (11.28 बजे), बयाना (11.48 बजे) एवं भरतपुर (12.18 बजे) पर ठहरते हुए 14.10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02922 (मथुरा–सोगरिया) का संचालन 24 से 30 अगस्त तक कुल 07 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन मथुरा जंक्शन से 15.30 बजे प्रस्थान कर भरतपुर (16.00 बजे), बयाना (16.33 बजे), हिंडौन सिटी (16.58 बजे), श्री महावीरजी (17.10 बजे), गंगापुर सिटी (17.35 बजे), सवाई माधोपुर (18.23 बजे) एवं इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी (18.50 बजे) पर ठहरते हुए 21.20 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

सोगरिया–जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन
रक्षाबंधन पर्व पर गाड़ी संख्या 09806 (सोगरिया–जबलपुर) का संचालन 21,23,25,27 अगस्त को कुल 4 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन सोगरिया स्टेशन से 18.35 बजे प्रस्थान कर अंता (19.05 बजे), बारां (19.25 बजे), अटरू (19.48 बजे), सालपुरा (20.03 बजे), छबड़ा गुगोर (20.22 बजे), रूठियाई जंक्शन (21.18 बजे), गुना जंक्शन (21.50 बजे), अशोकनगर (22.40 बजे), बीना मालखेड़ी जंक्शन (00.20 बजे), सागर (01.20 बजे), दमोह (03.00 बजे), कटनी मुड़वारा जंक्शन (05.00 बजे) एवं सिहोरा रोड (06.05 बजे) पर ठहरते हुए 06.55 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09805 (जबलपुर–सोगरिया) का संचालन 22,24,26,28 अगस्त तक कुल 4 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन जबलपुर स्टेशन से 09.10 बजे प्रस्थान कर सिहोरा रोड (09.40 बजे), कटनी मुड़वारा जंक्शन (11.10 बजे), दमोह (12.50 बजे), सागर (14.10 बजे), बीना मालखेड़ी जंक्शन (15.30 बजे), अशोकनगर (17.15 बजे), गुना जंक्शन (18.40 बजे), रूठियाई जंक्शन (19.30 बजे), छबड़ा गुगोर (20.00 बजे), सालपुरा (20.15 बजे), अटरू (20.30 बजे), बारां (20.53 बजे) एवं अंता (21.13 बजे) पर ठहरते हुए 22.30 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में सोगरिया, अंता, बारां, अटरू, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रूठियाई जंक्शन, गुना जंक्शन, अशोकनगर, बीना मालखेड़ी जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा जंक्शन, सिहोरा रोड एवं जबलपुर स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।

कोटा–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गाड़ी संख्या 09803 (कोटा–हजरत निजामुद्दीन) का संचालन 22,24,26 अगस्त को कुल 3 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन कोटा स्टेशन से 22.15 बजे प्रस्थान कर इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी (23.05 बजे), सवाई माधोपुर (23.48 बजे), गंगापुर सिटी (00.35 बजे), श्री महावीरजी (01.05 बजे), हिंडौन सिटी (01.18 बजे), बयाना (01.40 बजे), भरतपुर (02.18 बजे), मथुरा जंक्शन (04.20 बजे) पर ठहरते हुए 07.00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09804 (हजरत निजामुद्दीन–कोटा) का संचालन 23,25,27 अगस्त को कुल 3 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से 09.00 बजे प्रस्थान कर मथुरा जंक्शन (12.30 बजे), भरतपुर (13.23 बजे), बयाना (14.20 बजे), हिंडौन सिटी (14.55 बजे), श्री महावीरजी (15.10 बजे), गंगापुर सिटी (15.55 बजे), सवाई माधोपुर (17.28 बजे) एवं इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी (17.53 बजे) पर ठहरते हुए 19.35 बजे कोटा पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में कोटा, इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर, मथुरा जंक्शन एवं हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी की स्थिति, समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।