Kota Mandi: त्योहारी मांग से कोटा मंडी में चना 50 रुपये क्विंटल तेज बिका

0
4

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को मिलर्स की त्योहारी मांग से चना 50 रुपये तेज बिका। लिवाली के अभाव में सोयाबीन 100 रुपये टूट गई, जबकि वायदा मंदा रहने से धनिया 150 रुपये मंदा बिका। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 13000 कट्टे और लहसुन की 8000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपए प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे –

गेहूं मिल 2500 से 2600, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2600 से 2650, बेस्ट टुकड़ी 2650 से 2750, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2250, मक्का लाल 2000 से 2300, मक्का सफेद 2000 से 2300, जौ 2300 से 2650 रुपए प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3601, धान (1509) नया 3500 से 4100, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4600, धान दागी 1500 से 3300 रुपए प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5500 से 6500, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 6500 से 6700, सरसो 7200 से 8201,अलसी 8000 से 8950, तिल्ली 7000 से 10500 रुपए प्रति क्विंटल। मूंग 5500 से 7100, उड़द 4500 से 7000, चना देशी 5500 से 5981, चना मौसमी नया 5300 से 5850, चना पेप्सी 5300 से 5951, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल ।

लहसुन 5000 से 20500, मैथी 5800 से 6600, धनिया बादामी 13500 से 14000, धनिया ईगल 13800 से 14500, धनिया रंगदार 14500 से 16000 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा मंडी में कल अवकाश रहेगा

भामाशाह अनाज मंडी में 15 अगस्त को स्वधानीता दिवस का अवकाश रहने से ऑक्शन बंद रहेगा। यह जानकारी कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के महामंत्री महेश खंडेलवाल ने दी। उन्होंने किसानों से मंडी में अवकाश के दिन माल नहीं लाने की अपील की है।