कोटा। अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति के महामंत्री संजय गोयल एवं मंत्री गजानंद सिंघल ने बताया कि अग्रवाल समाज की अग्र कुलदेवी माता माधवी जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ ब्लू किंगडम वाटर पार्क में मनाई गई।
इस अवसर पर समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान कर उनके योगदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।
समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि माता माधवी देवी त्याग, सेवा, करुणा, मातृत्व और संस्कारों की साक्षात प्रतीक हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को परिवार, शिक्षा, संस्कृति और सेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी मातृशक्ति होती है और महिलाओं के सम्मान के बिना सशक्त एवं संस्कारित समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।
महिला अध्यक्ष कमल मित्तल महामंत्री रूपा अग्रवाल में बताया कि कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अग्रवाल समाज सदैव सेवा, सहयोग और संस्कारों की परंपरा को आगे बढ़ाता आया है। माता माधवी देवी के आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर सेवा, सद्भाव और महिला सम्मान का संदेश देते हैं। नई पीढ़ी को भी उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर आराधना अग्रवाल, भावना अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, वीणा गोयल, ममता मित्तल किरण अग्रवाल, उमा सिंघल, भारती जैन, टीना गुप्ता, किरण गर्ग, कृष्णा जैन, ललिता गोयल, मिथिलेश गुप्ता, सरिता मित्तल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।

