MCap: बजाज फाइनेंस समेत 9 कंपनियों का मार्केट कैप 2.51 लाख करोड़ बढ़ा

0
5

नई दिल्ली। Market Cap News: भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते आई शानदार तेजी का सीधा फायदा देश की सबसे बड़ी कंपनियों को मिला है। देश की टॉप-10 सबसे मोस्ट वैल्यूड यानी मूल्यवान कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप में सामूहिक रूप से 2.51 लाख करोड़ रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस पूरे उछाल में NBFC कंपनी बजाज फाइनेंस सबसे बड़ी फायदे में रहने वाली कंपनी बनकर उभरी।

बीते सप्ताह के दौरान भारती शेयर में जोरदार बढ़त देखने को मिली थी। BSE का सेंसेक्स 2,034.87 अंक या 2.67 प्रतिशत चढ़ गया, जबकि NSE का निफ्टी 616.15 अंक यानी 2.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ था।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च SVP अजीत मिश्रा के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, भू-राजनीतिक हालात में सुधार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के अच्छे नतीजे और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की दोबारा शुरू हुई खरीदारी से शेयर बाजार को मजबूती मिली। इसके चलते पिछले कुछ समय से जारी बाजार की गिरावट थम गई और निवेशकों का भरोसा बढ़ने के साथ जोखिम लेने की उनकी रुचि भी बढ़ी।

टॉप-10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, HDFC Bank, ICICI Bank, SBI, TCS, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और LIC की संपत्ति में इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर इकलौती ऐसी कंपनी रही जिसके मार्केट कैप में गिरावट आई।

बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 80,345.97 करोड़ रुपये बढ़कर 7,10,817.51 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का जून तिमाही (Q1 FY27) का कुल मुनाफा सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़ा, जिसके चलते बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई।

भारती एयरटेल का मार्केट कैप 44,959.5 करोड़ रुपये बढ़कर 12,30,005.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। TCS का मार्केट कैप 40,414.03 करोड़ रुपये बढ़कर 8,55,894.78 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 39,447.35 करोड़ रुपये बढ़कर 17,69,108.79 करोड़ रुपये रहा।

लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 21,096.8 करोड़ रुपये बढ़कर 5,41,844.69 करोड़ रुपये, जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का मार्केट कैप 10,845.97 करोड़ रुपये बढ़कर 9,47,799.81 करोड़ रुपये हो गया। HDFC Bank का एम-कैप 8,164.73 करोड़ रुपये चढ़कर 11,52,150.63 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

इसके अलावा, LIC का 4,427.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,37,435.05 करोड़ रुपये और ICICI Bank का मार्केट कैप 1,660.37 करोड़ रुपये बढ़कर 10,29,878.30 करोड़ रुपये पर पहुंचा। इसके विपरीत, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 10,326.46 करोड़ रुपये घटकर 4,93,602.13 करोड़ रुपये रह गया।

देश की सबसे महंगी कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी पहले स्थान पर कायम है। इसके बाद क्रमशः भारती एयरटेल, HDFC Bank, ICICI Bank, SBI, TCS, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का नंबर आता है।