श्रावण मेला-2026: इसरदा स्टेशन पर 6 ट्रेनों को मिलेगा दो मिनट का अस्थायी ठहराव

0
7

कोटा। श्रावण मेला-2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने जयपुर मंडल के इसरदा रेलवे स्टेशन पर कोटा मंडल से होकर संचालित होने वाली 6 ट्रेनों को दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यह विशेष ठहराव 3 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त एवं 24 अगस्त को प्रभावी रहेगा। इन तिथियों पर यह गाड़ियाँ इसरदा स्टेशन पर निर्धारित समयानुसार दो मिनट के लिए ठहरेंगी।

इसरदा स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनें

  1. गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर–अजमेर एक्सप्रेस : प्रातः 10:01 बजे आगमन एवं 10:03 बजे प्रस्थान।
  2. गाड़ी संख्या 12182 अजमेर–जबलपुर एक्सप्रेस : सायं 18:32 बजे आगमन एवं 18:34 बजे प्रस्थान।
  3. गाड़ी संख्या 12316 उदयपुर सिटी–कोलकाता एक्सप्रेस : प्रातः 09:49 बजे आगमन एवं 09:51 बजे प्रस्थान।
  4. गाड़ी संख्या 12975 मैसूर–जयपुर एक्सप्रेस : प्रातः 04:50 बजे आगमन एवं 04:52 बजे प्रस्थान।
  5. गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग–अजमेर एक्सप्रेस : दोपहर 13:30 बजे आगमन एवं 13:32 बजे प्रस्थान।
  6. गाड़ी संख्या 04716 साईंनगर शिर्डी–बीकानेर स्पेशल : सायं 19:14 बजे आगमन एवं 19:16 बजे प्रस्थान।

गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल के 4-4 अतिरिक्त फेरे संचालित होंगे
रेल प्रशासन ने गाड़ी सं. 09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। गाड़ी सं. 09451 गांधीधाम बीजी–भागलपुर स्पेशल, जो प्रत्येक शुक्रवार संचालित होती है, अब 28 अगस्त तक 4 अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी सं. 09452 भागलपुर–गांधीधाम बीजी स्पेशल, जो प्रत्येक सोमवार संचालित होती है, अब 31 अगस्त 2026 तक 4 अतिरिक्त फेरों के लिए संचालित की जाएगी।