कोटा। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीमगंज मंडी में मंगलवार को लॉयंस क्लब, कोटा के तत्वावधान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को समर्पित बहुआयामी सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर, वृक्षारोपण, ‘नो प्लास्टिक’ जनजागरूकता अभियान तथा संस्कार निर्माण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुमलता शर्मा ने की।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों के लिए विशेष नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें चिकित्सकों ने बच्चों की आंखों और दांतों की 200 से ज्यादा बच्चो की जांच करवाई।
पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय परिसर में लॉयंस क्लब के पदाधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से 21 पौधों का रोपण किया। साथ ही विद्यार्थियों को सिंगल-यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इसके उपयोग से बचने और कपड़े के थैलों को अपनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए ‘नो प्लास्टिक’ जागरूकता पोस्टर का भी विमोचन किया गया। लॉयंस क्लब के सचिव लक्ष्मीकांत पारीक ने विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘संस्कार निर्माण’ सत्र में नियमित रूप से माता-पिता के चरण स्पर्श, अनुशासित जीवन एवं श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में लॉयंस क्लब के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों में राम मदनानी, राजकुमार लड्डा, ऊष्मा लड्डा, प्रमिला पारीक, प्रमोद विजय,जुगल किशोर सोनी, शंकर सुखवानी,शशि भंडारी तथा सचिव लक्ष्मीकांत पारीक कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

