स्पीकर बिरला की ओर से कामाख्या माता को सिंदूर के साथ सोने की नथ और साड़ी अर्पित

0
138

कोटा। बूढ गेपरनाथ महादेव सेवा समिति की सिंदूर अर्पण यात्रा शुक्रवार को सम्पन्न हुई। इस दौरान गुवाहाटी में मातारानी जगदम्बा मां कामरूप कामाख्या मंदिर में मुख्य पुजारी तथा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा के माध्यम से सोने की नथ, साड़ी और सिंदूर अर्पित किया गया।

उल्लेखनीय है कि मां कामाख्या को अर्पित करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से सोने की नथ भेजी गई थी। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी हेमेंद्र शर्मा ने माता के आशीर्वाद के साथ बहुमूल्य अमृता जल भेट किया।

उपाध्याक्ष लीलाधर मेहता ने बताया कि माता रानी से देश और प्रदेश की खुशहाली, सुरक्षा और समृद्धि की कामना की गई। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला के लिए भी आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकी घटना पर मां कामाख्या से आतंकियों के समूल नाश की कामना की थी। जिसके बाद पाकिस्तानी आतंक को मुंहतोड़ जवाब देने में दुर्गा स्वरूपा मातृशक्ति का योगदान देखा गया। जो पकिस्तान के खिलाफ स्वयं रणचंडी बन गईं थीं।

इस शौर्यतापूर्ण कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम भी मां दुर्गा और देश की नारीशक्ति को समर्पित ही प्रतीत हुआ है। पाकिस्तान को करारा जवाब मिलने से हम सब की मनोकामना पूर्ण हुई है। इसी संकल्प की सिद्धि होने पर सिंदूर अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव रामू खारवाल, कोषाध्यक्ष हरिनारायण दीक्षित, रामेश्वर सेन सांगोद समेत कईं लोग मौजूद रहे।