महिंद्रा XUV 700 EV अगले साल होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज में देगी 500 km की रेंज

0
7

नई दिल्ली। महिंद्रा अपनी नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा XUV 700 EV होगी जिसे अगले साल यानी 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि हाल में ही महिंद्रा XUV 700 EV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया जिससे इसके एक्सटीरियर डिजाइन का पता चला है। आइए जानते हैं महिंद्रा XUV 700 EV के संभावित फीचर्स, पावरट्रेन, ड्राइविंग रेंज, बैटरी और कीमत के बारे में विस्तार से।

कार की डिजाइन
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किए गए महिंद्रा XUV 700 EV में बाहरी प्रोफाइल का अधिकांश हिस्सा ICE मॉडल जैसा ही है। हालांकि, XUV 700 EV वेरिएंट में नया फ्रंट फेशिया होगा। इसके अलावा, इसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, नए लाइटिंग एलिमेंट और रिफ्रेश्ड बम्पर सेक्शन भी शामिल होंगे। वहीं, महिंद्रा XUV 700 EV का साइड प्रोफाइल ICE मॉडल से काफी मिलता-जुलता है। जबकि कार में फ्लश डोर हैंडल, सर्कुलर व्हील आर्च, क्रोम विंडो गार्निश और थोड़ा पतला रियर रूफ सेक्शन भी शामिल हैं।

टेक्नोलॉजी
दूसरी ओर महिंद्रा XUV 700 EV के लिए चार्जिंग पोर्ट बाईं ओर दिया गया है। जबकि पीछे की तरफ, कुल मिलाकर प्रोफाइल काफी हद तक ICE मॉडल जैसी ही होगी। वहीं, टेलगेट और बंपर में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इसके अलावा, एसयूवी में सेफ्टी के लिए L2+ ऑटोनॉमस ड्राइविंग और ADAS टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। वहीं, अपकमिंग XUV 700 EV के साथ कनेक्टेड फीचर्स की एक बड़ी रेंज भी शामिल होगी।

रेंज
महिंद्रा XUV 700 EV में इस्तेमाल होने वाला महिंद्रा का इलेक्ट्रिक INGLO प्लैटफॉर्म 80 kWh क्षमता तक के बैटरी पैक को सपोर्ट कर सकता है। उस स्थिति में XUV 700 EV की रेंज लगभग 500 किमी हो सकती है। पहले की स्पाई तस्वीरों में एक रियर मोटर दिखाई दी थी जो दिखाता है कि SUV में डुअल-मोटर AWD विकल्प होगा। बता दें कि 175 kWh तक की फास्ट चार्जिंग के साथ यूजर्स केवल 30 मिनट में 80 पर्सेंट तक चार्जिंग प्राप्त कर पाएंगे।