स्वस्थ जीवन के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत: राज्यपाल मिश्र

0
25

व्यापार एवं उद्योग जगत ने किया राज्यपाल का स्वागत

कोटा। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को श्री राम शान्ताय जैविक कृषि एवं प्रशिक्षण केन्द्र जाखोदा का अवलोकन किया। गोयल ग्रामीण विकास संस्थान कोटा द्वारा संचालित यह करीब 40 बीघा में फैला हुआ है।

संस्थान के अध्यक्ष ताराचंद गोयल ने बताया कि यहां पर जैविक खाद से खेती को जा रही है एवं किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्यपाल ने इसका अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा स्वस्थ रहने के लिए यह अति आवश्यक है। राज्यपाल ने कहा कि बीमारियो से बचने के लिए जैविक खाद से खेती होना चाहिए।

इस केन्द्र में किसानों को प्रशिक्षित करना सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा हमें खान पान शुद्ध मिलेगा तो हमारा शरीर और मन भी स्वस्थ रहेगा। इस अवसर पर राज्यपाल का कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी, लघु उद्योग भारती के महेश गुप्ता, विपिन सूद, राजेन्द्र कुमार जैन, दी एसएसआई एसोसियेशन के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद राम मित्तल और अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी ने उनका स्वागत किया।