सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सात साल के इंतजार के बाद कानूनन पति-पत्नी बने

0
31

मुंबई। आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए। दोनों एक-दूसरे का हाथ थाम लिया और जीवनसाथी बना लिया। सोनाक्षी और जहीर इकबाल की एक्ट्रेस के घर पर पहले सगाई हुई और उसके बाद रजिस्टर मैरिज हुई। सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने रजिस्टर मैरिज के बाद रस्म की बेहद प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। साथ में दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने यह भी बताया है कि उनका रिश्ता 7 साल पहले शुरू हुआ था, जो अब पति-पत्नी बनने के बाद नए पड़ाव पर है। सोनाक्षी और जहीर को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ और शादी की तस्वीरें मिनटों में ही वायरल हो गई हैं।

7 साल पहले शुरू हुई कहानी, शादी तक पहुंची
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है, ‘आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार का पवित्र रूप देखा और तय कर लिया था कि इसे कायम रखेंगे। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत में मार्गदर्शन किया है। इस क्षण तक पहुंचाया है। हमारे दोनों परिवारों और दोनों भगवान के आशीर्वाद से, अब हम पति-पत्नी हैं।’

पापा को देख रही थीं सोनाक्षी
सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक में दोनों अपने पैरेंट्स के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें जहीर इकबाल रजिस्टर मैरिज के दौरान कागजों पर साइन करते दिख रहे हैं और एक्साइटेड हैं। एक तरफ जहीर साइन कर रहे थे, और दूसरी ओर सोनाक्षी प्यार भरी नजरों ने पापा का हाथ थामें उनकी ओर देख रही थीं। वहीं दूसरी तस्वीर में जहीर इकबाल प्यार से सोनाक्षी के हाथ पर किस करते नजर आ रहे हैं।

शादी में शामिल हुए ये फिल्म स्टार्स
अब शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसके लिए वेन्यू सज चुका है और रेड कार्पेट भी बिछ चुका है, जहां आने वाली हस्तियां पोज देंगी। सोनाक्षी और जहीर की शादी में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। इनमें अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, आयुष शर्मा और अर्पिता खान शर्मा, हुमा कुरैशी व अन्य स्टार्स का नाम शामिल है। सलमान भी रिसेप्शन का हिस्सा होंगे। रिसेप्शन के लिए 1000 मेहमानों को न्योता भेजा गया है।