हीरो की नई बाइक Xpulse 200T 4V USB चार्जिंग, सेंसर जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च

0
176

नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प ने फाइनली एक्सप्लस 200T 4V (Xpulse 200T 4V) लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे हीरो कम्यूटर मैकेनिकल और कॉस्मेटिक अपडेट के साथ लॉन्च किया है। हीरो एक्सप्लस 200T को नया टू-टोन पेंट स्कीम के साथ स्पोर्टियर लुक दिया गया है।

इस बाइक में गेटर्ड फ्रंट फोर्क्स, LED हेडलाइट के ऊपर एक छोटी फ्लाई स्क्रीन और बॉडी कलर पेंटेड हेड केसिंग भी दी है। बाइक के अलॉय डिजाइन, स्कूप्ड सीट और साइड पैनल को बरकरार रखा गया है। बता दें कि इस बाइक ने एक्सप्लस 200 2V को रिप्लेस किया है।

3 कलर ऑप्शन: हीरो एक्सप्लस 200T 4V में पावरफुल 200cc सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड मोटर दी है। इसमें 2-वाल्व के जगह 4-वाल्व सेटअप मिलता है। यह पिछले 17.83 bhp और 16.15 Nm के मुकाबले 18.83 bhp और 17.3 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस बाइक को 3 कलर ऑप्शन स्पोर्ट्स रेड, मैट फंक लाइम येलो और मैट शील्ड गोल्ड में खरीद सकते हैं।

फीचर्स: इसमें एक LED हेडलाइट, कॉल अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक USB चार्जिंग पोर्ट और एक साइड स्टैंड सेंसर दिया है। रियर में मोनोशॉक और फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स मिलता है। बाइक में अलॉय व्हील्स दिए हैं। इसके फ्रंट में कॉम्बी और रियर में डिस्क ब्रेक सेटअप किया गया है।

एक्स-शोरूम कीमत : हीरो ने एक्सप्लस 200T 4V की एक्स-शोरूम कीमत 1,25,726 रुपए है। ये 2V मॉडल की तुलना में 1,036 रुपए ज्यादा महंगी है।