मीसा बंदी लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान समारोह कोटा में आज: राकेश जैन

0
7

कोटा। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की डा .श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस व आपातकाल को लेकर भाजपा कोटा शहर का एक वृह्द जिला स्तरीय संयुक्त कार्यक्रम 26 जून शाम 5 बजे एलन सत्यार्थ परिसर जवाहर नगर, कोटा मे आयोजित किया जाएगा ।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, पदाधिकारियों सहित एलन सत्यार्थ परिसर में जाकर सभी व्यवस्थाओं का मौका मुआयना कर, पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की कार्यक्रम में स्वायत्त शासन मंत्री राजस्थान सरकार झाबर सिंह खर्रा व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ मुख्य वक्ता रहेंगे जिनके आतिथ्य में आपातकाल और मीसा में बंदी लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान समारोह भी रखा गया है।

जैन ने बताया की आपातकाल को लेकर भाजपा कोटा शहर द्वारा सभी 14 मण्डलों में मण्डल स्तर पर संगोष्ठीयां सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दी।

जैन ने बताया की इंदिरा गांधी का चुनाव क्या निरस्त हुआ बवाल मच गया। रातो रात कानून का दुरूपयोग कर हमारे 40 हजार से ज्यादा स्वतंत्रता सैनानियों को उनकी मर्जी के खिलाफ, नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन करते हुए जैल में डालने का काम कांग्रेस ने किया। असंख्य स्वतंत्रता सैनानियों ने आपातकाल की पीडा सही है।

आज जो भारतीय जनता पार्टी विराट वटवृक्ष के रूप में है, उसमें इन स्वतंत्रता सैनानियों का खून पसीना है। संविधान का दुरूपयोग कर देश पर आपातकाल थोप देश को जेलखाना बना दिया। मीडिया की आवाज पर ताला लगा दिया।

कोई भी सरकार के खिलाफ एक शब्द बोलता उसे जैल में डाल दिया जाता। कार्यक्रम संयोजक हेमंत विजय ने कहा कि कांग्रेस देश में झूठ फैलाने का कार्य कर रही है। कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान झूठ और भ्रम पर आधारित राजनैतिक नौटंकी मात्र है।