बैंकों में कर्मचारियों की पर्याप्त भर्ती को लेकर आज से आंदोलन शुरू

99

नियमित कार्य समय के बाद कर्मचारी काम नहीं करेंगे

कोटा। एआईबीइए के आह्वान पर बैंकों में पर्याप्त भर्ती को लेकर आज से आंदोलन शुरू किया जा रहा है। अब नियमित कार्य समय के बाद कर्मचारी बैंक शाखाओं में नहीं बैठेंगे।

राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन के सचिव पदम कुमार पाटोदी ने बताया कि बैंकों की शाखाओं में लगातार कार्य में बढोतरी एवं व्यवसाय में वृद्धि के कारण शाखाओं में स्टाफ में कमी से कर्मचारियों पर कार्य का बोझ बढ़ता जा रहा है। जहां अधिकारी वर्ग के संख्या में वृद्धि हो रही है, वहीं लिपिक तथा अधीनस्थ वर्ग में लगातार कमी की जा रही है। स्टाफ को देर तक रुक कर कार्य करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि अधीनस्थ कर्मचारियों को अलग-अलग नाम से 500 रुपए में बैंक प्रारंभ शाखा बंद होने तक कार्य कराया जाता है। संसद में कर्मचारियों के लिए जानकारी मांगने पर उनकी तादाद पूरी बताई जाती है। जबकि दो लाख से ज्यादा रिक्त पद खाली पड़े हैं।

उन्होंने बताया कि बैंक कर्मी संगठन एआईबीइए ने सरकार की कर्मचारी नीतियों के विरोध में आज से राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आव्हान किया है। इस दौरान बैंक में नियत समय के बाद नहीं बैठना, धरना, प्रदर्शन तथा अलग अलग तारीखों पर अलग बैंकों में हड़ताल और उसके बाद 2 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। 30 सितंबर को इस संबंध बेज धारण किए गए।

राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन के प्रांतीय वाइस चेयरमैन ललित गुप्ता, उपाध्यक्ष पदम पाटोदी, राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन कोटा अशोक ढल यूको बैंक स्टाफ एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल ऐरन, उप महासचिव डी एस साहू, संगठन सचिव आरबी मालव, क्षेत्रीय सचिव हेमराज सिंह गौड़, यतीश शर्मा, अमित पंचोली ने आंदोलन को सफल बनाने का आव्हान किया है।