5 साल बाद पेट्रोल 30 रुपए लीटर होगा, अमेरिका के फ्यूचरिस्ट टोनी सेबा का दावा

699

नई दिल्ली। अगर आप पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अमेरिका के फ्यूचरिस्ट टोनी सेबा ने दावा किया है कि 5 साल बाद (साल 2022) पेट्रोल 30 रुपए प्रति लीटर की दर से बिकेगा। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल के दाम 65 रुपए कुछ पैसे हैं।

क्यों आएगी गिरावट

 नई तकनीकों के कारण ईंधन के तौर पर पेट्रोल पर दुनिया की निर्भरता काफी हद तक कम हो जाएगी और इस वजह से पेट्रोल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिलेगी। यह दावा अमेरिका के फ्यूचरिस्ट टोनी सेबा ने किया है। टोनी के अनुसार सेल्फ ड्राइव कारों की तेजी से बढ़ती मांग के चलते ऑइल की डिमांड में जोरदार गिरावट आएगी और पेट्रोल के दाम 25 रुपये प्रति बैरल तक गिर सकते हैं।

क्या थी टोनी की भविष्यवाणी

अमेरिका के फ्यूचरिस्ट टोनी सेबा ने कई साल पहले भविष्यवाणी की थी कि दुनिया में सोलर पावर की मांग में तेजी देखने को मिलेगी। आज यह बात काफी हद तक सच साबित हो रही है। गौरतलब है कि सिलिकॉन वैली के आंत्रप्रेन्योर टोनी सेबा आंत्रप्रेन्योरशिप और क्लीन एनर्जी मामलों के इंस्ट्रक्टर भी हैं।