नई दिल्ली। GATE 2026 Answer Key: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी (IIT guwahati) द्वारा अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा यानी कि GATE 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए उत्तर कुंजी एवं मास्टर क्वेश्चन पेपर जारी कर दिया गया है।
एग्जाम का आयोजन 7, 8, 14 एवं 15 फरवरी 2026 को करवाया गया था। अब इस परीक्षा परीक्षार्थी अब अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान करके एग्जाम में किये गए प्रदर्शन का अनुमान लगा सकते हैं।
तय तिथियों में दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
प्रोविजनल आंसर की एवं मास्टर प्रश्न पत्र जारी होने के बाद छात्र उससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इस दौरान अगर में किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होते हैं तो तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। अगर आपके द्वारा किया गया दावा सही पाया जायेगा तो उसके लिए अंक प्रदान किये जायेंगे।
आंसर की ऐसे करें डाउनलोड
- गेट आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर Application Login पर क्लिक करना है।
- अब Enrollment Id / Email Address, Password एवं दिया गया कोड दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
- प्रोविजनल आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट ओपन हो जाएगी।
- इसके बाद आप अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
रिजल्ट 19 मार्च को होगा जारी
आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण आईआईटी की ओर से विशेषज्ञों की टीम द्वारा करवाया जायेगा। फाइनल आंसर की तैयार होने के बाद उसी को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। नतीजे 19 मार्च 2026 को जारी होंगे। लेटेस्ट अपडेट के लिए परीक्षार्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

