सेंसेक्स 271 अंक फिसल कर 52,501 और निफ्टी 15,800 के नीचे बंद

0
547

मुंबई। शेयर बाजार में लगातार 4 दिन से जारी बढ़त पर बुधवार को मुनाफावसूली से ब्रेक लग गया है। सेंसेक्स 271 पॉइंट नीचे 52,501 पर बंद हुआ है। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 101 पॉइंट गिरकर 15,767 पर बंद हुआ है। निवेशकों ने आज सबसे ज्यादा मेटल सेक्टर के शेयरों की बिकवाली की। नतीजतन, निफ्टी मेटल इंडेक्स 2.85% फिसलकर 5,216 पर आ गया है। साथ ही सरकारी बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में भी गिरावट रही।हालांकि, FMCG और IT सेक्टर में हल्की खरीदारी हुई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक के शेयर टूटे
सेंसेक्स में शामिल 30 में 22 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। जबकि इंडेक्स में नेस्ले इंडिया का शेयर सबसे ज्यादा 1.48% बढ़कर 17,941 रुपए पर बंद हुआ है।

एक्सचेंज पर 1,797 शेयरों में गिरावट
BSE पर 3,355 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1,436 शेयर बढ़त और 1,797 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार में गिरावट के बावजूद 484 शेयरों ने एक साल के सबसे ऊंचे स्तर को छुआ। हालांकि, चौतरफा बिकवाली से एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर 229.69 लाख करोड़ रुपए हो गई, जो मंगलवार को 231.58 लाख करोड़ रुपए था।